भारतीय भाषा उत्सव- 'एकल लोक नृत्य (विभिन्न प्रांतों के)'

प्रतिवेदन

भारतीय भाषा उत्सव- 'एकल लोक नृत्य (विभिन्न प्रांतों के)'

दिनांक - 27 अक्टूबर 2023 

स्थान -   AV Hall

 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा कवि सुब्रमण्यम भारती जन्म जयंती (11दिसम्बर) के शुभ अवसर को 'भारतीय भाषा दिवस' या 'भारतीय भाषा उत्सव' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत् आई.आई.एस. (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) जयपुर के Department of Indian Literature & Languages एवं IISU Cultural Gulid के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय शिक्षा प्रणाली (IKS) के अंतर्गत 'एकल लोक नृत्य (विभिन्न प्रांतों के)' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

भारत वैविध्य पूर्ण संस्कृति वाला देश है। जिसकी झलक हमें भारत के विभिन्न प्रांतो के लोकगीतों में दिखाई देती है। लोकगीत सामान्य जनता के जन -जीवन से जुड़े हुए होते हैं। इसलिए उनके माध्यम से हम भारत की सभ्यता और संस्कृति को बहुत ही बारीकी से समझ सकते हैं। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका विषय था- 'भाषाएं अनेक भाव एक' प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर 2023 को AV Hall में किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से सम्बद्ध 14 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया।  

प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थान, पंजाब, गुजरात, असम आदि विभिन्न प्रांतों के लोकनृत्यों की प्रस्तुति प्रतिभागियों द्वारा दी गई। प्रतिभागियों ने बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक की भूमिका प्रो. मनीषा पाटनी (रसायन विज्ञान विभाग), सुश्री अदिति शर्मा, सहायक आचार्य (Head, Performing Art) ने निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- 

प्रथम- पूजा सेठिया, बी.बी.ए., सेम - III

द्वितीय- आस्था चौधरी, बी.एस.सी. (ऑनर्स), सेम- I

तृतीय- हिमांशी राठौर, बी.बी.ए., सेम–III

 

 

 

Prof. Ruchi Jain                                                   Dr. Neha Singhi

Coordinator, IISU Cultural Guild                                    Head of Department