Orientation Report 2022-23

Start Date: 
Tuesday, 6 September 2022
Start Time: 
01:00 pm
Venue: 
D 601

                                                  प्रतिवेदन

                                           ओरियंटेशन प्रोग्राम 2022

आईआईएस टीम टू यूनिवर्सिटी जयपुर के हिंदी विभाग की ओर से 6 सितम्बर 2022 को ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ओरियंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बी.ए. , बी.एस.सी., बी.कॉम.( पासकोर्स एवं ऑनर्स) के साथ ही बी.वी. ए. से 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ओरियंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी विभाग से जुड़ी हुई जानकारी प्रदान की गई। जैसे पाठ्यक्रम, पुस्तकालय, सहायक एंव संदर्भ ग्रंथ, सह शैक्षणिक गतिविधियां ,  मूल्यांकन प्रक्रिया, व्याख्याता परिचय आदि।

विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम बोझिल ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए व्याकरण से जुड़ा हुआ एक बिंगो खेल खेला गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया एवं उनका मनोरंजन भी हुआ और विषय को समझने के प्रति ललक भी जागृत हुई।