’’हिन्दी दिवस’’ तथा ’’आजादी का अमृत महोत्सव’

Start Date: 
Tuesday, 14 September 2021
Start Time: 
(All day)
Venue: 
आदित्य हॉल

8 सितम्बर 2021

 

हिन्दी विभाग

सूचना

हिन्दी विभाग 14 सितम्बर ’’हिन्दी दिवस’’ तथा ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तत्वावधान में निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है-

·         निबंध लेखन प्रतियोगिता (दिनांक-27.09.2021, समय-11.00-12.00, स्थान- आदित्य हॉल)

      विषय-            1. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका

                          2. स्वतंत्रता आन्दोलन में आदिवासियों का योगदान

·         कहानी लेखन प्रतियोगिता(दिनांक-28.09.2021, समय-11.00-12.00, स्थान- आदित्य हॉल)

·         कविता लेखन प्रतियोगिता(दिनांक-29.09.2021, समय-11.00-12.00, स्थान- आदित्य हॉल)

·         पोस्टर प्रतियोगिता (पोस्टर जमा कराने की अंतिम तिथि- 28.09.2021)

विषय- भारत के स्वातन्त्र्योत्तर विकास पर आधारित

सामान्य निर्देश-

1.    सभी प्रतियोगिताएँ विश्वविद्यालय परिसर के अंतर्गत आदित्य हॉल में आयोजित की जाएंगी।

2.    इच्छुक प्रतिभागियों को दिए गए   Google Link (https://docs.google.com/forms/d/1EouILpyVbf4vgdpb9Fs4DrigsBddpla-6RMen5kAwl4/editके माध्यम से Registraiton 25.09.2021 तक करना अनिवार्य होगा।

3.    निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर आयोजन स्थल पर ही निबंध लिखना होगा।

4.    कहानी लेखन व कविता लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर ही विषय दिया जाएगा।

5.    प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

 

 

डॉ0 राखी गुप्ता

             कुलसचिव