अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) 2022

Start Date: 
Monday, 21 February 2022
Start Time: 
10:00 am
Venue: 
ROOM NUMBER - D 601 / ONLINE

                                      अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी)

विश्वविद्यालय की सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर  हिंदी विभाग द्वारा निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है-  

  • निबंध लेखन प्रतियोगिता

  • स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

  • पोस्टर (हस्तनिर्मित ) प्रतियोगिता

  • भारतीय मातृभाषाओं में वर्णमाला लेखन प्रतियोगिता

वर्णमाला लेखन offline तथा अन्य सभी प्रतियोगिताएं online माध्यम से  आयोजित होंगी ।

 

प्रतियोगिताओं का विवरण व नियम तथा शर्तें इस प्रकार हैं -

 

भारतीय मातृभाषाओं में वर्णमाला लेखन प्रतियोगिता- 

  • यह प्रतियोगिता offline 21 फरवरी 2022 को दोपह 12:00 बजे  से 12:30 बजे तक कमरा संख्या D 601 में     आयोजित की जाएगी।

  • निर्णय समयबद्धता और लिपि की शुद्धता के आधार पर किया जाएगा।

  • इच्छुक प्रतिभागियों को दिए गए Google link - https://docs.google.com/forms/d/15xxBLkXlMZtxagSaXzDxf_OruVdiF0lQC4BeOUKpI3I/edit  के माध्यम से registration 20/2/22 तक करना अनिवार्य होगा।

   निबंध लेखन प्रतियोगिता-

विषय-मातृभाषाएं: भारत के वैविध्य का प्रतिबिंब

  • प्रतिभागियों को अपना निबंध Google link-https://docs.google.com/forms/d/1ZWTah03w31UvB3T-5VVnEqKwkLwSKMOyyfql5p5C9oQ/edit  पर दिनांक 20/2/22 को शाम 3:00 बजे तक upload करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

  • शब्द सीमा 500 शब्द रहेगी तथा हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार्य होगा।

  • विषय पर पकड़ और उत्कृष्ट भाषा- शैली के आधार पर ही प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान का निर्णय किया जाएगा।

  • प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता-

      विषय- भारतीय मातृभाषाओं के महत्व का प्रदर्शन

निर्देश-

  • प्रतिभागियों को अपना स्लोगन Google link-https://docs.google.com/forms/d/1vX_lx5fvpOCH6fj7Mpf3H2a9df6auxHpK_iOCkjHDAM/edit  पर दिनांक 20 /2/2022 को शाम 3:00 बजे तक upload करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

  • हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।

  • भाषा शैली व विषय के चुनाव के आधार पर प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

  • प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

 पोस्टर (हस्तनिर्मित) प्रतियोगिता-

विषय- भारत की क्षेत्रीय सभ्यता और संस्कृति की झलक

  • प्रतिभागियों को अपना पोस्टरGoogle link- https://docs.google.com/forms/d/1LnIYYskf16rIkjPHZm1PC2jvGXJLZEc8ccgRrJjZOQ8/edit  पर दिनांक 20 /2/2022 को शाम 3:00 बजे तक upload करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

  • हस्तनिर्मित पोस्टर का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।

  • विषय के चित्रण तथा रंग -संयोजन के आधार पर प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

  • प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

 

कुलसचिव