HINDI DIVAS 2020

11 सितंबर 2020

हिंदी विभाग

सूचना

 

विश्वविद्यालय की सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 14 सितंबर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग द्वारा निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है-

  • निबंध लेखन प्रतियोगिता
  • स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता
  • स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता

सामान्य निर्देश-

  • यह सभी प्रतियोगिताएं online आयोजित की जाएंगी।
  • इच्छुक प्रतिभागियों को दिए गए Google link https://forms.gle/zBhEN8tSrYZtcZjZ8 के माध्यम से registration14/9/2020 तक करना अनिवार्य होगा।
  • कहानी लेखन व कविता लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को समयानुसार Microsoft team के माध्यम से meeting से जुड़ना होगा, उन्हीं प्रतिभागियों को प्रतियोगिता का link प्रेषित किया जाएगा।
  • सभी  प्रतियोगिताओं के अंतर्गत हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।
  • नियत समय के पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।
  • सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

आयोजित प्रतियोगिताओं का विवरण व नियम तथा शर्तें इस प्रकार हैं-

निबंध लेखन प्रतियोगिता-

विषय  -

·वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम में पारंपरिक भारतीय जीवन पद्धति की भूमिका

  • सोशल मीडिया की बदलती हुई भाषा

निर्देश-

  1. दोनों में किसी एक विषय पर निबंध लिखना होगा। शब्द सीमा 500 शब्द।
  2. प्रतिभागियों को अपना निबंध registrar@iisuniv.ac.in पर email करना होगा।दिनांक 18/9/2020 को शाम 3 तक प्राप्त प्रविष्टियां ही स्वीकृत की जाएंगी।
  3. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कोई अन्य meeting link प्राप्त नहीं होगा। उन्हें सीधे से केवल अपना निबंध दिए गए email ID पर भेजना होगा।
  4. हस्तलिखित प्रति का pdf ही स्वीकार्य होगा।
  5. विषय पर पकड़ और उत्कृष्ट भाषा शैली के आधार पर ही प्रथम व द्वितीय स्थान का निर्णय किया जाएगा। तथा प्रथम व द्वितीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

 

  • स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता दिनांक-16/9/2020, समय- दोपहर 12:00 -1.00बजे )

निर्देश-

  1. प्रतिभागियों को  16/9/2020को Microsoft team का meeting link प्राप्त हो जाएगा। जिससे जुड़ना सभी प्रतिभागियों के लिए  अनिवार्य होगा। क्योंकि उसी वक्त उन्हें विषय की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही linkभी प्राप्त होगा ।
  2. प्रेषित भूमिका को आधार बनाकर ही कहानी लिखनी होगी। शब्द सीमा 300 शब्द।
  3. प्रतिभागियों को link प्राप्त होने के पश्चात 1 घंटे का समय दिया जाएगा। उसी समयावधि में उन्हें कहानी लिखकर upload करनी होगी। निश्चित समयावधि के पश्चात response स्वीकार्य नहीं होगा।
  4. हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।
  5. भाषा शैली व कहानी के  तत्वों के आधार पर प्राप्त  प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
  6. प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
  • स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता ((दिनांक-17/9/2020, समय- दोपहर 12:00 -1.00 बजे)

निर्देश-

  1. प्रतिभागियों को 17/9/2020 को Microsoft team का meeting link प्राप्त हो जाएगा। जिससे जुड़ना सभी प्रतिभागियों के लिए  अनिवार्य होगा।क्योंकि उसी समय विशिष्ट भाव को व्यक्त करने वाली photo के साथ ही link  भी  प्रेषित किया जाएगा।
  2. प्रेषित photo को आधार बनाकर ही कविता लिखनी होगी। कोई शब्द सीमा निश्चित नहीं।
  3. प्रतिभागियों को link प्राप्त होने के पश्चात 1 घंटे का समय दिया जाएगा। उसी समय अवधि में उन्हें कविता लिखकर के upload करनी होगी। निश्चित समयावधि के पश्चात response स्वीकार्य नहीं होगा।
  4. हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।
  5. भाषा शैली व भावों की अभिव्यक्ति के आधार पर प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
  6. प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

 

 

 

कुल सचिव