हिंदी दिवस

izfrosnu

^fganh fnol &2018^

आई.आई.एस (डीम्ड-टु-बी-युनिवर्सिटी ) के हिन्दी विभाग की ओर से दिनांक 14.09.2018 से 20.09.2018 तक हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे स्वरचित कविता, निबंध, भाषण, पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बडे़ उत्साह व उमंग से भाग लिया। पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी भी लगायी गई। इसमें छात्राओं द्वारा बनाए गये पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए।

14 सितंबर 2018

पहले दिन हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन D 601 में किया गया। इस प्रतियोगिता में हिंदी सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए बहु विकल्पनात्मक प्रश्नों को हल विद्यार्थियों ने किया। इस प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी दिन विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर की प्रदर्शनी भी लगाई गई जो निरंतर पूरे सप्ताह प्रदर्शित रही।

15 सितंबर 2018

15 तारीख को स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने दोस्ती,एक अच्छे दोस्त की जीवन में भूमिका विषय को स्पष्ट करते हुए उसी वक्त अपने भावों और विचारों को सुंदर शब्द योजना के माध्यम से कविता रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कविताओं का मूल्यांकन डॉ नेहा सिंघी, सहायक आचार्य हिंदी विभाग ने किया।

17 सितंबर 2018

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का भविष्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कमरा नंबर D 601 में 1:45 से 2:30 बजे आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ नेहा सिंघी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में लगाई गई पोस्टर प्रतियोगिता की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही डॉ. नीतू शर्मा, सहायक आचार्य, एसएस सुबोध पीजी कॉलेज, जयपुर तथा डॉ. श्वेत गोयल, एसोसिएट प्रोफेसर, visual art विभाग ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना  की। इस पूरे सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं-

निबंध प्रतियोगिता-
प्रथम      :    फिजा मलिक, बी.ए. (सेमस्टर तृतीय)
द्वितीय     :    ज्योति शर्मा, बी.एससी. (सेमस्टर पंचम)
तृतीय      :    मनु अग्रवाल, बी.एससी. (सेमस्टर पंचम)

स्वरचित कविता प्रतियोगिता-
प्रथम       :     हँसा जांगिड, बी.एससी. (सेमस्टर पंचम)
द्वितीय     :     फिजा मलिक, बी.ए. (सेमस्टर तृतीय)
तृतीय      :     ज्योति शर्मा, बी.एससी. (सेमस्टर पंचम)

भाषण प्रतियोगिता-
प्रथम       :    ज्योति मित्तल, बी.ए. (सेमस्टर प्रथम)
द्वितीय     :     नम्रता जैन, बी.एससी. (सेमस्टर पंचम)
तृतीय      :     फिजा मलिक, बी.ए. (सेमस्टर तृतीय)

प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता-
प्रथम       :     ज्योति शर्मा, बी.एससी. (सेमस्टर पंचम)
द्वितीय     :    कशिश  गोयल, बी.ए. ऑनर्स (सेमस्टर प्रथम)
तृतीय      :    दीगेश्वरी, बी.ए. (सेमस्टर प्रथम)

पोस्टर प्रतियोगिता-
प्रथम       ः    गौरी सरावगी, बी.वी.ए. (सेमस्टर षष्ठ)
द्वितीय    ः    भावना गुप्ता, बी.वी.ए. (सेमस्टर पंचम)
तृतीय       ः    सिमरन खत्री, बी.वी.ए. (सेमस्टर प्रथम)

डॉ0 राखी गुप्ता
कुलसचिव