हिंदी दिवस (14 सितंबर)

हिंदी दिवस (14 सितंबर)
प्रतिवेदन
 
आईआईस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) जयपुर के Department of Indian Literature & Languages तथा Ellipsis- Academic and Debating Guild Ellipsis के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान प्रणाली ;प्ज्ञैद्ध के तहत् हिंदी दिवस (14 सितंबर) के उपलक्ष्य में निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. 
निबंध लेखन प्रतियोगिता -14.9.2023
कहानी लेखन प्रतियोगिता -16.9.2023
पोस्टर प्रतियोगिता -16.9.2023 (केंद्रीय पुस्तकालय एवं NDLI के संयुक्त तत्वावधान में)
 
आयोजित प्रतियोगिताओं का विवरण इस प्रकार है-
 
निबंध लेखन प्रतियोगिता-
इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14.9.2023 को 12.00-1.00 बजे तक डी-601 में किया गया। निबंध लेखन के लिए प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषय दिया गया
"एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में उभरता भारत"
प्रतिभागियों ने उपर्युक्त विषय पर आयोजन स्थल पर निबंध लिखा। प्रतिभागियों ने नवीन शिक्षा नीति के वैशिष्ठय को बताने के साथ ही भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा के महत्व को उजागर करने का प्रयास अपनी लेखनी के माध्यम से किया। भारत पुनः किस प्रकार विश्व गुरु की भूमिका निभा सकता है इस पर भी अपने विचार अभिव्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
 
विषय पर पड़े उत्कृष्ट भाषा शैली के आधार पर डॉ. मेहा सक्सेना, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रबंधन विभाग ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान का चयन किया।
 
कहानी लेखन प्रतियोगिता-
इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16.09.2022 को 11.15 बजे से 12.00 बजे तक डी-601 में किया ही गया। कहानी लेखन के लिए प्रतिभागियों के सामने यह छायाचित्र लगाया गया।
 
इसको देखते हुए विद्यार्थियों ने सफलता की उड़ान, शिक्षा का महत्व, मानवता का मूल्य, सपनों का महत्व आदि विभिन्न विषयों को आधार बनाकर के कहानी की कथावस्तु का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रचना कौशल एवं भाषा शैली को ध्यान में रखते हुए डॉ. नेहा सिंघी, असिस्टेंट प्रोफेसर सलेक्शन ग्रेड, Department of Indian Literature & Languages (Hindi/Sanskrit) द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान का निर्णय किया गया।
 
पोस्टर प्रतियोगिता-
केन्द्रीय पुस्तकालय एवं NDLI के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने "अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में  भारत के बढ़ते कदम विषय को ध्यान में रखते हुए पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. उज्ज्वला तिवारी, Director, School of Fine Arts ने निभाई।  
इन प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त केन्द्रीय पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में ही 14 सितम्बर से 25 सितम्बर  तक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर भी पुस्तकालय में प्रदर्शित किए गए।
आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
 
निबन्ध लेखन प्रतियोगिता-
प्रथमः हितिक्षा जोशी, बी.ए. ऑनर्स (सेमेस्टर प्रथम)
द्वितीयरू भव्या दुबे, बीएस.सी.-बी एड. (सेमेस्टर पंचम)
 
कहानी लेखन प्रतियोगिता-
प्रथमः योगिता शर्मा, बी.ए. ऑनर्स (सेमेस्टर पंचम)
द्वितीय: गुंजन परयानी. बी.ए.-बी.एड. (सेमेस्टर प्रथम)

पोस्टर प्रतियोगिता-
प्रथमः  पलक मुछल, बी.एफ.ए. (सेमेस्टर सप्तम)
द्वितीयः योगिता शर्मा, बी.ए. ऑनर्स (सेमेस्टर पंचम)
तृतीय: कृति अग्रवाल, बी.कॉम. ऑनर्स (सेमेस्टर प्रथम)