मातृभाषा दिवस 2021

Start Date: 
Sunday, 21 February 2021
Start Time: 
(All day)
Venue: 
Virtual Mode

13 फ़रवरी 2021

हिंदी विभाग

सूचना

विश्वविद्यालय की सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 21 फरवरी ‘मातृभाषा दिवस’ के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग द्वारा निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है-

·         निबंध लेखन प्रतियोगिता

·         स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

·         प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

·         पोस्टर (हस्तनिर्मित) प्रतियोगिता

सामान्य निर्देश-

·         यह सभी प्रतियोगिताएं online आयोजित की जाएंगी।

·         सभी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।

·         नियत समय के पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

·         सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

 

आयोजित प्रतियोगिताओं का विवरण व नियम तथा शर्तें इस प्रकार हैं-

निबंध लेखन प्रतियोगिता-

विषय  -

·         मातृभाषाएं  हमारी संस्कृति की नींव हैं

·         एक भारत श्रेष्ठ भारत

निर्देश-

1. दोनों में किसी एक विषय पर निबंध लिखना होगा। शब्द सीमा 500 शब्द।

2. प्रतिभागियों को अपना निबंध Google link- https://forms.gle/xSYuJZLMekkzD7Pq6 पर upload करना होगा।दिनांक 20/2/2021को शाम 3:00 बजे तक upload करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

3. हस्तलिखित प्रति का pdf ही स्वीकार्य होगा।

4.    विषय पर पकड़ और उत्कृष्ट भाषा शैली के आधार पर ही प्रथम व द्वितीय स्थान का निर्णय किया जाएगा। तथा प्रथम व द्वितीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

·         स्लोगन  लेखन प्रतियोगिता -

विषय  - भारतीय मातृभाषाओं के महत्व का प्रदर्शन

निर्देश-

1. प्रतिभागियों को अपना स्लोगन Google link- https://forms.gle/5esceSMkPbS156Zy5 पर दिनांक 20/2/2021को शाम 3:00 बजे तक upload करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

2. हस्तलिखित प्रति का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।

3. भाषा शैली व विषय के चुनाव के आधार पर प्राप्त  प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

4. प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

·         प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (दिनांक-22/2/2021 समय- दोपहर 12:00 -1.00 बजे)

विषय  - मातृभाषाओं एवं संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी

निर्देश-

इच्छुक प्रतिभागियों को Google link-
https://forms.gle/CXTFhhS2bpdki2xb7 के माध्यम से दिनांक 20/2/2021 को शाम 3:00 बजे तक अपना पंजीकरण करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

1.    प्रतिभागियों को  22/2/2021को Microsoft team का meeting link प्राप्त हो जाएगा। जिससे जुड़ना सभी प्रतिभागियों के लिए  अनिवार्य होगा।क्योंकि उसी समय 'मातृभाषाओं एवं संस्कृति पर आधारित ' प्रश्नोत्तरी का link   प्रेषित किया जाएगा।

2.    प्रतिभागियों को link प्राप्त होने के पश्चात  5 मिनट का समय दिया जाएगा। उसी समयावधि में उन्हें दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निश्चित समयावधि  के पश्चात response स्वीकार्य नहीं होगा।

3. प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

पोस्टर (हस्तनिर्मित) प्रतियोगिता -

विषय  - भारत के किसी भी राज्य/क्षेत्र की सभ्यता एवं संस्कृति की झलक

निर्देश-

·         प्रतिभागियों को अपना पोस्टर Google link-https://forms.gle/vhnzcWLrBq51ni146 पर दिनांक 20/2/2021को शाम 3:00 बजे तक upload करना होगा। इसके पश्चात response स्वीकार्य नहीं होंगे।

·         हस्तनिर्मित पोस्टर का PDF ही स्वीकार किया जाएगा।

·         विषय के चित्रण तथा रंग -संयोजन के आधार पर प्राप्त  प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

 

डॉ0 राखी गुप्ता

कुलसचिव